पलवल : आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी भाजपा सेवा प्रकोष्ठ टीम के साथ योग किया। सभी देश एवं प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी से अपील करती हूं कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग से जुड़ें और योगाभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बनायें। आज के योग दिवस कार्यक्रम में जिला सह संयोजक नीरज वशिष्ठ, जिला कार्यकारी सदस्य कमल किशोर, विधानसभा पलवल से सहसंयोजक दलवीर आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
