पंचकूला : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा राज्य स्तरीय बाल पुरस्कार वितरण समारोह 12 जून बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। बंडारु दत्तात्रेय हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रधान भी हैं। समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरक्त करेंगे। कार्यक्रम 12 जून को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर 5 पंचकूला में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोरों से चल रही है और बच्चों के ठहरने एवं खान-पान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम में आयुक्त एवं सचिव महिला बाल विकास विभाग अमनीत पी कुमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मानद महासचिव राज्य बाल कल्याण मोनिका मलिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
