गोपाल शर्मा व तेजपाल शर्मा का सुनील कौशिक ने किया सम्मान

फरीदाबाद। बीपीटीपी प्राइम सोसाइटी, सेक्टर-77 में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा एवं जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष तेजपाल शर्मा के पहुंचने पर सुनील कौशिक ने अपने निवास स्थान पर उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।गोपाल शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा दिया गया सम्मान और स्नेह उन्हें जनसेवा एवं संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती से करने की प्रेरणा देता है। समाज की एकता और आपसी भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी को मिलकर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए। तेजपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सामाजिक एकता, संस्कारों और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहा है।

समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। सुनील कौशिक ने कहा कि गोपाल शर्मा एवं तेजपाल शर्मा का उनके निवास पर आगमन उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है। इस अवसर पर डॉ. एस.एस. चाहर, अमित नागर और लालचंद तंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.