आत्मिक ज्ञान से दिव्य गुणों का प्रसार होते ही मर्यादित जीवन जीना होगा आसान

आज की भयावह परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कुदरत के हुकुमानुसार आपके शहर में खुल चुका है समभाव-समदृष्टि का निःशुल्क स्कूल। इस संदर्भ में हर जन से प्रार्थना है कि अगर अपने व पारिवारिक जीवन में सुख-शांति व आनंद का निर्माण करना चाहते हो तो किसी विध भी इस स्कूल की गतिविधियों से जुड़ पुनः सुसंस्कृत बनने में विलम्ब मत करो।

जानो कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक ज्ञान प्राप्त करके सांसारिक उन्नति करना नहीं, बल्कि अपने वास्तविक आत्मिक स्वरूप को जानकर आत्मविजय प्राप्त करना यानि मोक्ष के परम लक्ष्य को सिद्ध करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आत्मिक ज्ञान प्राप्ति को भौतिक ज्ञान से अधिक प्राथमिकता देना आवश्यक है, क्योंकि आत्मिक ज्ञान से ही आत्मबोध होता है, जिसके माध्यम से मनुष्य ब्रह्म, जीव और जगत के खेल की रमज़ सहज ही जान जाता है।

यही नहीं आत्मिक ज्ञान की प्राप्ति से मनुष्य की विवेकशक्ति का जागरण भी होता है। इस विवेकशक्ति का सदुपयोग करके वह अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को पहचानता है तथा मोक्ष प्राप्ति के परम लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए चौरासी लाख योनियों के चक्र की यातनाओं से मुक्त हो आत्मविजयी हो जाता है।

ऐ विध आत्मबोध होने पर मनुष्य अपने तीनों अस्तित्वों—शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक के वास्तविक स्वरूप, महत्त्व और उपयोग को समझ जाता है। फलस्वरूप, वह इनका उचित उपयोग करते हुए विवेकपूर्ण सत्य-धर्म अनुसार निर्विकारी जीवन जीने में सक्षम बन जाता है। यही नहीं आत्मिक ज्ञान से उसका आत्मबल बढ़ता है तथा हृदय में दिव्य गुणों का उद्भव होता है, जिनका आधार दैविक ज्ञान है। इन गुणों के विकास से मनुष्य अज्ञानतावश बाल अवस्था के मनगढ़न्त भक्ति भावों में उलझने के बजाय युवावस्था के सशक्त भक्तिभाव अर्थात् समभाव-समदृष्टि की युक्ति अपनाकर स्वतंत्रतापूर्वक, आत्मनिर्भर होकर जीवनयापन करने में सक्षम बन जाता है।

जब हृदय में दिव्य गुणों का प्रकाश फैलता है, तब मन मंदिर की भाँति उज्ज्वल हो उठता है और मनुष्य परम आनंद का अनुभव करता है। परिणामतः जैसे ही उसका मन सांसारिक कामनाओं के अधीन रहने के बजाय शांत एवं स्थिर हो जाता है वैसे ही वह काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से उन्मुक्त हो जाता है। यह होता है मन का जगतीय विकारों से मुक्त हो निष्काम भाव से अपने जीवन के समस्त भौतिक, पारिवारिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का प्रसन्नतापूर्वक समयबद्ध निर्वहन करने में समर्थ हो जाना और ब्रह्म नाम कहाना।

सजनों इस सर्वोच्च अवस्था को प्राप्त होने हेतु आत्मिक ज्ञान प्राप्ति को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक मानो। ऐसा सुनिश्चित करने हेतु उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए आज ही फरीदाबाद स्थित, विश्व के प्रथम समभाव -समदृष्टि के निःशुल्क स्कूल में दाखिल हो जाओ। यह अपने आप में परिस्थिति अनुसार पल-पल बदलने वाले व्यभिचारी व दुराचारी भाव-स्वभाव त्याग सम, संतोष, धैर्य, सत्य, धर्म जैसे स्थाई भाव-स्वभाव अपना व दिव्यता के प्रतीक बन समभाव-समदृष्टि हो जाने जैसी मंगलकारी बात है।

अंत में समाज के नैतिक उत्थान हेतु करबद्ध प्रार्थना है कि इस शुभ संदेश को भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रांति के रूप में ले एक क्रांतिकारी की तरह बुरे से अच्छा यानि सजन पुरुष बनने में किसी विध भी विलम्ब मत करो। ऐ विध खुद तो सज्जनता के प्रतीक बनो ही इसी के साथ अन्यों को भी सजन भाव अपना समभाव- समदृष्टि के सबक अनुसार विकार रहित जीवन जीने के प्रति अपने साथ ले परोपकार कमाओ। यही तो है अपने मन को हर विकृति से आज़ाद कर पुनः सतयुगी संस्कृति अनुसार साध लेना।

सजनों ऐ विध आत्मसुधार हेतु एक तो सतयुग दर्शन ट्रस्ट की एप्प डाउनलोड कर ट्रस्ट की समस्त गतिविधि से परिचित हो जाओ व दूसरा इस सुविधा का ऑनलाइन व ऑफलाइन लाभ उठाने हेतु इस 85950 70695 पर सम्पर्क करो।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.