बच्चे को दबोचकर बैठा कुत्ता, बचाने वालों पर भौंकता रहा

फरीदाबाद के एनआईटी नंबर-1 इलाके में एक कुत्ते ने 6 साल के बच्चे को हमला कर अपने कब्जे में ले लिया। कुत्ता काफी देर तक बच्चे के पास बैठा रहा। जब भी कोई उसे बचाने के लिए आगे आता तो कुत्ता भौंकने लगता।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को पीटकर उसे दूर भगाया। इसके बाद बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया।

कुत्ते ने बच्चे के होंठ के पास काटा हुआ था। स्थानीय लोग उसे तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे के घाव पर 7 टांके लगाए। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता ने बताया कि उसका 6 साल का बेटा निखिल रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने बड़े भाई के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद बड़ा बेटा तो वापस आ गया, लेकिन निखिल नहीं लौटा। इसके बाद उसने अपनी बेटी को निखिल की तलाश के लिए भेजा। काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो परिवार ने सोचा कि वह खेलने के बाद घर लौट आएगा।

बिट्टू ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि बच्चा बेहोश पड़ा है। हालांकि, बच्चे की आवाज सुनने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। लोगों ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह बच्चे को छोड़ नहीं रहा था और बचाने के लिए आगे आने वालों पर भौंक रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने डंडों से कुत्ते को पीटकर दूर भगाया। फिर बच्चे को वहां से बाहर निकाला गया।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.