सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत मानव रचना और एमवीएन स्कूल के वाहनों का निरीक्षण

परिवर्तन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्कूल प्रशासन को किया प्रोत्साहित

फरीदाबाद। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, फरीदाबाद कार्यालय की टीम द्वारा आज मानव रचना स्कूल तथा एमवीएन स्कूल में जाकर स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूल परिवहन व्यवस्था में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की पालना सुनिश्चित करना है।स्कूल प्रशासन से अपेक्षा की गई कि विद्यार्थियों के आवागमन में प्रयुक्त वाहनों की सुरक्षा एवं आवश्यक दस्तावेजों की वैधता पर नियमित ध्यान दिया जाए तथा निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के साथ-साथ टीम द्वारा परिवर्तन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी स्कूल प्रशासन को प्रेरित किया गया। स्कूल प्रशासन को योजना के अंतर्गत पात्र वाहनों का परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, फरीदाबाद कार्यालय ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति और परिवर्तन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.