किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सामान्य जिंदगी जी रहे मरीजों ने राष्ट्रीय खेलों में लिया हिस्सा
फरीदाबाद। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज सामान्य जिंदगी जी सकते हैं और खेलकूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। इसी संदेश के साथ ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की टीम ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट गेम्स में हिस्सा लिया। रीनल केयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इन खेलों में अस्पताल के करीब 50 सदस्य शामिल हुए। किडनी फेल्योर के बावजूद स्वास्थ्य जिन्दगी कैसे जिये इसके लिए एकॉर्ड अस्पताल हमेशा प्रयासरत रहा है इस दौरान किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके मरीज और उनके परिजन भी शामिल रहे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ायी और किडनी के मरीजों का हौसला बढ़ाया।
यह गेम हर साल आयोजित किए जाते हैं मरीजों ने अपनी भागीदारी से अंगदान के महत्व और ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। इन खेलों का उद्देश्य ट्रांसप्लांट करा चुके मरीजों का हौसला बढ़ाने के साथ समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। एकॉर्ड अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को सामान्य जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। ऐसे आयोजन उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज नियमित देखभाल और चिकित्सकीय सलाह के साथ खेलकूद और दूसरी गतिविधियों में भी सक्रिय रह सकते हैं। उनकी टीम से डॉ. बी. के. उपाध्याय, डॉ.आनंद, डॉ. वैशाली, डॉ.पंकज, डॉ.सुखविंदर और सीनियर ट्रांसप्लांट टेक्नीशियन पुष्पिंदर मौजूद रहे उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए।
