कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत : पंकज पूजन रामपाल

सेवा मेरा योगदान’ के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने 400 पौधे किए वितरित

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है। इन योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है।

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग एवं शोभित अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल एवं जिला प्रभारी लतिका शर्मा व पर्यावरण विभाग के जिला संयोजक ललित भारद्वाज जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व नागरिकों को 400 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने की अपील की।

श्री रामपाल ने बताया कि 7 अक्टूबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा व सेवा ज्योति यात्रा जिले के गांवों, वार्डों और क्षेत्रों से निकलकर सेक्टर-12 में संपन्न होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए शेष कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा नए लोगों को संगठन से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सक्रिय बूथ, निरंतर जनसंपर्क और समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, मंडल प्रभारी वजीर सिंह डागर, भारती भाकुनी, अमित आहूजा सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.