भारत विकास परिषद, नारायण शाखा की KBC के सेट पर विशेष उपस्थिति
फरीदाबाद/मुंबई, 2 अक्टूबर 2026।
भारत विकास परिषद, नारायण शाखा, फरीदाबाद की टीम ने 22 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित Focus Studio, फिल्म सिटी, बोरीवली में लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के एपिसोड-39 की शूटिंग में विशेष रूप से सहभागिता की।
इस अवसर पर शाखा की ओर से श्री विकास बंसल जी द्वारा लिखित/प्रकाशित पुस्तक का विमोचन शताब्दी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के पश्चात श्री अमिताभ बच्चन जी को शाखा की ओर से चाँदी का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान श्री अमिताभ बच्चन जी को फरीदाबाद शहर, भारत विकास परिषद तथा नारायण शाखा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
KBC के इस विशेष एपिसोड की शूटिंग के अवसर पर भारत विकास परिषद, नारायण शाखा के अध्यक्ष श्री प्रमोद वर्मा जी, श्री विनीत गुप्ता जी एवं श्री विकास बंसल जी सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद की टीम के लिए यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायक एवं यादगार रहा। देश के लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर परिषद की सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों की जानकारी साझा करना सभी सदस्यों के लिए विशेष अनुभव रहा।
एपिसोड-39 का प्रसारण 1 अक्टूबर 2026 को Sony TV पर किया गया।
