दिल की धडक़न को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच जरूरी : डा. ऋषि गुप्ता

विश्व हृदय दिवस पर एकॉर्ड अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 350 लोगों की हुई हार्ट स्क्रीनिंग

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पिछले कई महीनों में विभिन्न स्थानों पर पेशेंट अवेयरनेस और हार्ट चेकअप कैंप आयोजित किए गए, जिनमें करीब 350 लोगों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने लोगों की हार्ट स्क्रीनिंग कर उनके रिस्क प्रोफाइल की जानकारी दी और हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताए। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में भी हृदय संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच, शारीरिक सक्रियता, संतुलित खान-पान और खराब आदतों से दूरी बनाकर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान होने से गंभीर परिस्थितियों से बचाव की दिशा में जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं। इस मौके पर अस्पताल के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता के साथ-साथ समय पर जांच और सही जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि लोगों तक हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी पहुंचे और वे बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों और जांच शिविरों का उद्देश्य लोगों को अपने हृदय के प्रति सजग करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

स्वस्थ हृदय व्यक्ति और उसके परिवार, दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विश्व हृदय दिवस पर अस्पताल के पार्केट लॉन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और आम लोगों ने हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने का संदेश दिया। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए अस्पताल को रेड लाइट से रोशन करने की विशेष पहल की गई। शाम 6:30 बजे से अस्पताल की तीनों दिशाओं को रेड ब्लेजर लाइट से रोशन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने दिल की सेहत के प्रति सजग रहने का संदेश देना है। कार्यक्रम में कार्डियोलॉजी विभाग की निदेशक डॉ. सिम्मी मनोचा, डॉ. उमेश कोहली, सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. प्रबल रॉय, नेफ्रोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. जितेंद्र कुमार, गैस्ट्रोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. रामचंद्र सोनी, न्यूरोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. रोहित गुप्ता सहित अस्पताल के अनेक डॉक्टर मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.