‘मन की बात’ से मिलती है जनसेवा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा : पंकज पूजन रामपाल

877 बूथों पर सुना गया  ‘मन की बात’ कार्यक्रम,  सेवा और जनभागीदारी की प्रेरक गाथाओं से रूबरू हुए कार्यकर्ता

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों की जनभावनाओं का प्रतिबिंब बन चुका है। यह कार्यक्रम देशभर में समाज और राष्ट्रहित में किए जा रहे सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को तिगांव विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-91, फरीदाबाद में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव गीता रक्षवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा उपस्थित रहीं और इस अवसर पर जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला सचिव आरती साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,भाजयुमो माधव रावत, मंडल अध्यक्ष मुकेश झा,गौरव चौधरी विनोद अवाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने फरीदाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 178 स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और कहा कि फरीदाबाद के सभी 877 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देशभर में किए जा रहे जनसेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित के कार्यों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम है।

प्रधानमंत्री जी के संदेश से प्रेरित होकर पार्टी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रहित में जनभागीदारी से किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, पोषण, वन्यजीव संरक्षण और जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व जैसे विषयों पर चर्चा की। साथ ही नागरिकों से सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल जी ने कहा कि ‘मन की बात’ से देशभर के प्रेरणादायक कार्यों को जानने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीक्षा पब्लिक स्कूल सेक्टर 91, सेहतपुर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव गीता रक्षवाल, शोभित अरोड़ा, विनोद गुप्ता, आरती साहू, मंडल अध्यक्ष सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। जिला प्रभारी एवं कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा  कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो माधव रावत,विनोद अवाना, अवसर पर मंडल अध्यक्ष सेहतपुर मुकेश झा, मंडल अध्यक्ष बसंतपुर गौरव चौधरी, मंडल अध्यक्ष तिलपत हरीश बैसला, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशोदा डबराल, विवेक मिश्रा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज रैक्सवाल, ओबीसी मोर्चा जिला सचिव जगमोहन यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयन्त कपासिया, सुशील पाठक, कुंदन परिहार, सुभाष वर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, ओम पाल रैक्सवाल, मंजू शर्मा, जूली मिश्रा, चन्द्रमोहन सिंह, प्रमोद सैन सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.