प्रवासी समाज से सार्वजनिक रुप से माफी मांगे पूर्व विधायक : धर्मबीर भड़ाना

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले पूर्व विधायक के करीबी ने प्रवासियों को पीटा, जमकर मचाया उत्पात

फरीदाबाद। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष  चौ.धर्मबीर भड़ाना ने एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के उस बयान की कड़ी भत्र्सना की है, जिसमें उन्होंने पूर्वांचल समाज के लोगों को अपशब्दों (गंदी गालियों) से संबोधित किया है। श्री भड़ाना ने कहा कि अपने बयान के दौरान पूर्व विधायक ने यह भी नहीं देखा कि वहां बहन-बेटियां बैठी है, बल्कि सरेआम सभी मर्यादाएं लांघते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जो भारतीय संस्कृति में अत्यंत गलत माने जाते है। इस प्रकार के वक्तव्य किसी जनप्रतिनिधि के मुख निकलने कभी शोभा नहीं देते, इससे पूर्व विधायक की औंछी मानसिकता का पता चलता है।

आज फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड़ स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि यह पूर्व विधायक जनता के प्रतिनिधि नहीं बल्कि सबसे बड़े ब्लैकमेलर के रुप में विख्यात है, जब उनके स्वर्गीय पिता हरियाणा सरकार में पूर्वमंत्री थे तो उस दौरान यह चंडीगढ़ बैठकर प्रदेश के लोगों को ब्लैकमेल करते थे और जब खुद विधायक बन गए, तो कभी कफन पहनकर तो कभी रामकथा के नाम पर शहर के सरमायदारों, कंपनी मालिकों को प्रापर्टी डीलरों को ब्लैकमेल किया। भाजपा उपाध्यक्ष श्री भड़ाना ने कहा कि खुद को प्रवासी समाज का हितैषी बताने वाले पूर्व विधायक के करीबी ने बीती रात्रि संजय कालोनी में जमकर तांडव मचाया और न केवल प्रवासी समाज के लोगों के साथ मारपीट की बल्कि कई राउंड गोलियां भी चलाई, इससे साबित होता है कि पूर्व विधायक असामाजिक तत्वों को संरक्षण देते है और क्षेत्र में गुंंडागर्दी करवाते है।

पूर्व विधायक का यह वही करीबी है, जो बकायदा उनके साथ देश-विदेश यात्राएं करता है तथा उनको फंडिंग करता है और उसके रुपयों पर ही पूर्व विधायक विदेश यात्राएं और ऐशो आराम करते है।  उन्होंने कहा कि जिस प्रवासी समाज को पूर्व विधायक ने जिस प्रकार से गालियां दी है, उसके लिए वह न केवल एनआईटी क्षेत्र की जनता से बल्कि पूरे फरीदाबाद की जनता से माफी मांगे क्योंकि भविष्य में जो वह विधायक बनने का सपना संजोय रहे है, अब जनता उन्हें गली का प्रधान तक नहीं बनाएगी। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर प्रवासियों के सच्चे हितैषी है, वह प्रवासियों को फरीदाबाद जिले की आत्मा मानते है और उनके हित में निरंतर कार्य करते रहते है। उनके कार्यकाल में फरीदाबाद का समग्र विकास किया जा रहा है, जिसे पूर्व विधायक पचा नहीं पा रहे है, इसलिए अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.