युवाओं के फेफड़ों पर बढ़ा प्रदूषण का असर : डॉ विद्या नायर
फरीदाबाद। विश्व फेफड़े दिवस पर उम्र बढऩे के साथ होने वाली सांस संबंधी परेशानियां अब युवाओं में भी दिखाई देने लगी हैं। लगातार खांसी, सीढिय़ां चढऩे या थोड़ा चलने पर सांस फूलना, सीने में जकडऩ और सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज की शिकायत लेकर युवा अस्पताल पहुंच रहे हैं। वायु प्रदूषण, धूल-धुआं, धूम्रपान, एलर्जी, बदलती जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हो सकते हैं। अस्थमा किसी भी उम्र में हो सकता है और इसके प्रमुख लक्षणों में खांसी, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकडऩ शामिल हैं। सांस फूलना, लगातार खांसी और सीने में जकडऩ अस्थमा के प्रमुख लक्षण हैं जबकि सीओपीडी के लक्षण आमतौर पर मध्य आयु के बाद विकसित होते है ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. विद्या नायर ने बताया कि पहले सांस फूलने और लंबे समय तक खांसी जैसी शिकायतों को अधिकतर मध्य आयु या बुजुर्गों को होती थी ।
अब 18 से 35 वर्ष के युवाओं में भी ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 50 से 60 युवा सांस संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीजों में एलर्जी या अस्थमा की समस्या सामने आती है। 65 वर्षीय युवक जो धूम्रपान करते थे पिछले कई महीनों से सांस फूलने की समस्या से परेशान थे।शुरुआत में उसने इसे कमजोरी समझकर नजरअंदाज किया। जांच के बाद सांस की नली में एलर्जी से जुड़ी समस्या का पता चला और उपचार शुरू किया गया। दूसरे मामले में 50 वर्षीय युवती को लगातार खांसी और रात में सीने में जकडऩ की शिकायत थी।
उसकी गलत जांच करके टीवी की दवा चलाई गई जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई फिर एकॉर्ड अस्पताल की डॉ विद्या नायर ने उनकी दुबारा जांच कराई जिसमें चिकित्सकीय जांच में अस्थमा के लक्षण मिले। नियमित उपचार और ट्रिगर से बचाव की सलाह दी गई। डॉ. नायर के अनुसार युवाओं को सांस फूलने को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। धूम्रपान और वेपिंग से दूरी रखें, प्रदूषण व धूल वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें, नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें। बार-बार खांसी, सांस फूलना या सीने में जकडऩ होने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। फेफड़ों की सेहत के लिए वायु प्रदूषण और तंबाकू के धुएं से बचाव तथा सांस संबंधी लक्षणों की समय पर जांच पर जोर देता है
