वकीलों ने हड़ताल कर किसी भी पुलिसकर्मी को कोर्ट में दाखिल नहीं होने दिया
फरीदाबाद: विशाल अदलखा एडवोकेट अपने ससुर के छोटे भाई को क्यूआरजी हॉस्पिटल से अपनी पत्नी व बच्चे के साथ देख कर आ रहा थे। मस्जिद चौक रोड़ पर रेड लाइट न होने की वजह वकील की गाड़ी को ज़बरदस्ती रोक लिया और कहा तुमने रेड लाइट को क्रास किया है।जब की रेड लाइट चल ही नहीं रही थी। पुलिसकर्मी बच्चे सहित ज़बरदस्ती क्रेन से गाड़ी को पुलिस चौकी ले गए। वकील को ख़िलाफ़ झूठा मुक़दमा दर्ज व रात भर जेल में रखने के लेकर जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद वकीलों ने आज सुबह हड़ताल का आवान किया सुबह से ही जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत व महासचिव संजीव अत्री व अन्य पदाधिकारियों ने हड़ताल की जानकारी सभी अदालत मे जाकर दी और आज सुबह गेट के तले लगा दिए और सुबह एक जूट होकर वकीलों ने न्यायालय के गेट पर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ,न्यायालय का काम आज पूरे दिन ठप रहा।
वकीलों और पुलिस के साथ जमकर टकराव होता रहा।और किसी भी पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर में एंट्री नहीं दी। यह पहली बार है की हड़ताल इतनी मजबूत के साथ किसी भी पुलिस वाले को पुलिस कोर्ट परिसर में नहीं जाने दिया इस मौके पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य प्रदीप परमार ने कहा कि अब किसी भी पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि वकीलों के मान सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा।
जिला बार एसोसिएशन हमेशा अपने वकीलों के साथ खड़ी रहेगी। ज्ञात हो कुछ दिन पहले एक वकील के साथ दुर्व्यवहार किया गया था और उसमें यह तय हुआ था कि आगे कभी भी वकील के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले बार एसोसिएशन को सूचित किया जाएगा लेकिन नहीं हुआ। पुलिस को वकीलों ने आज चेतावनी देते कहा है कि पुलिस प्रशासन अपना रवैया सुधार लें।वरना आए दिन पुलिस और वकीलों का टकराव और बढ़ेगा।जब तक पुलिस कर्मचारीयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तव तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस मौके पर जोगिंदर चौहान,भीष्म मुदगिल,सुरेश शर्मा,आरती शर्मा,अंकित नागर,अरूप भारद्वाज ,रंजिता पटेल, बस सतबीर शर्मा ,अनुज शर्मा ,प्रदीप शांडिल्य,आर एस नगर, राजेश भाटी, केपी भाटी,रवि शर्मा ,प्रदीप चपराना ,डॉक्टर शरद गौतम ,नकुल चपराना ,अजीत डगर,चंद्र भूषण शर्मा, जगदीश रावत, धनीराम ,मनोज अरोड़ा, विकास भड़ाना खबर,जेपी भाटी ,मनमीत कौर ,धर्मेंद्र त्यागी, सतपाल नगर ,महेंद्र चौधरी, राजेश खन्ना आदि।
