डा.ओपी भल्ला फाउंडेशन की ओर से की जाती है सार्थक पहल
फरीदाबाद। डा.ओपी भल्ला फाउंडेशन की ओर से मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डा.ओपी भल्ला की स्मृति में एक मु_ी दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों व निम्न आय वर्ग के परिवारों व बेसहारा लोगों के कल्याणार्थ काम कर रही संस्थाओं को हर वर्ष बड़ी मात्रा में अनाज वितरित किया जाता है। फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डा.एनसी वधवा के अनुसार इस वर्ष मानव रचना शिक्षण संस्थान ने अपनी स्थापना के 30 वर्ष में प्रवेश किया है और इसे देखते हुए 30 हजार किलो से अधिक खाद्य सामग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा गया, पर मानव रचना शिक्षण संस्थान के परिवार के सक्षम सदस्यों के सहयोग से यह आंकड़ा इस बार 35 हजार किलो को पार कर गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला व उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला की उपस्थिति में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सांकेतिक रूप में चावल, गेहूं, आटा, दाल से भरे थैले प्रदान कर अनाज वितरण कार्य का शुभारंभ किया। फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डा.एनसी वधवा के अनुसार सूचीबद्ध संस्थाओं को अनाज भिजवाना शुरू कर दिया गया है। आरएसएस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल ने भी एक मु_ी दान प्रकल्प की सराहना की। इस अवसर पर मानव रचना शिक्षण संस्थान के वाइस चांसलर डा.संजय श्रीवास्तव, प्रो वाइस चांसलर डा. प्रदीप कुमार, खेल निदेशक सरकार तलवाड़, सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी बीएस कालीरमन, उद्योगपति बीआर भाटिया व एसएस बांगा, समन्वय परिवार ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महेश बांगा उपस्थित थे।
