अनिल नेताजी ने केक कटवाकर मनाया चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिवस
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिवस आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। सभी जिलों से बड़े-छोटे नेता अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले के कद्दावर कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी भी अपने समर्थकों सहित दिल्ली पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का केक कटवाया और पगड़ी पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज चौ. भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिवस नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक उत्सव है, जिसे हर एक कांग्रेसी अपने स्तर पर मना रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि आज हर वर्ग भाजपा के जुमलों और झूठे विकास से तंग आ चुका है और बदलाव का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में जो विकास का सिलसिला शुरु किया था, उसे आज भी लोग याद करते है और फिर से वह दौर लाने के लिए लामबंद हो चुके है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम लाल, युवा नेता विवेक, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता गौरव चौधरी आदि मौजूद थे।
