सेक्टरों में विकास का आधार होती है आरडब्ल्यूए : विपुल गोयल
कैबिनेट मंत्री ने दी पंचवटी आरडब्ल्यूए की नई टीम को बधाई
फरीदाबाद। पंचवटी रेजिडेंट वेलफेयर एसो. का वार्षिक चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में बहुमत से नई टीम का गठन किया गया, जिसमें अजीत सिंह चंदीला प्रधान, नवीन तंवर कार्यकारी प्रधान, लोकेश शर्मा उपप्रधान, अंकित मित्तल कोषाध्यक्ष, राजीव वशिष्ठ कानूनी सलाहकार, राकेश, नागपाल, एनके. जैन, बीके माहेश्वर सलाहकार, नवीन गुप्ता लेखाकार तथा राजीव शर्मा, सुरजीत बैंसला, श्याम गोस्वामी को सक्रिय सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नगर निगम के वार्ड नंबर 37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल नवनियुक्त टीम को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास पर पहुंचे।
जहां उन्होंने नवनियुक्त आरडब्ल्यूए टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह अपने सेक्टर में विकास करवाने व लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन-प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगी। श्री गोयल ने कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टरों में विकास का आधार होती है क्योंकि स्थानीय लोगों से निरंतर मिलजुलकर उन समस्याओं को उठाती है, जो कई बार प्रशासन को नजर नहीं आती। श्री गोयल ने कहा कि आपके पार्षद मुकेश अग्रवाल भी पूरी ईमानदारी के साथ वार्ड की समस्याओं को उनके समक्ष उठाते है और उनका भी पूरा प्रयास रहता है कि वह उनके द्वारा रखी गई समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
उन्होंने दोहराया कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास करवा रही है, सेक्टरों में युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे है और जल्द ही फरीदाबाद पूर्ण रुप से विकसित होकर एक नए आधुनिक शहर के रुप में उभरेगा। इस दौरान नई कार्यकारिणी व पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के आगमन पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके आर्शीवाद व सहयोग से वह अपने सेक्टर की समस्याओं का समाधान करवाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर पुरानी टीम की प्रधान श्रीमती यशवंती मलिक एवं सचिव अनिल शर्मा द्वारा आरडब्ल्यूए का लेखा-जोखा एवं कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। पुरानी कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार जताया गया वहीं नई टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
