निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में हड्डी रोग के 150 मरीजों ने कराया ईलाज

फरीदाबाद । मानव सेवा समिति व सेक्टर -10 शक्ति मार्केट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में हड्डी रोग के इलाज व उपचार का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । जिसमें सीके बिरला हॉस्पिटल दिल्ली के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अश्विनी माइचंद ने हड्डी रोग से पीड़ित 150 मरीजों की जांच करके उचित परामर्श दिया और हड्डी रोग से बचाव, उचित खान-पान, परहेज आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैम्प में X-Ray व BMD टेस्टिंग की निःशुल्क जांच की गई। कैंप का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री,विधायक बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा ने किया। उन्होंने जनहित में मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला, मार्केट एशोसियेशन के प्रधान हरीश गोरा ने मुख्य अतिथि व डॉक्टर टीम का स्वागत अभिनंदन किया।
कैंप के सफल आयोजन में राजकुमार तंवर, किशन मोगा, कपिल गांधी, अनिल भोला, राजवीर चौहान, मनोज वर्मा, कमला वर्मा, राजराठी, सरिता गुप्ता, मीनाक्षी बंसल, रश्मि, गोविंद वर्मा, चित्रा ने सहयोग प्रदान किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.