अग्रवाल महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम एवं एम.कॉम 2026-27 बैच के विद्यार्थियों का स्वागत

बल्लभगढ़ । आज अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के वाणिज्य विभाग (स्व-वित्तपोषित) द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “प्रारंभ–2026” इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्र2026–27 के बी.कॉम एवं एम.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, शैक्षणिक संस्कृति, परंपराओं तथा विद्यार्थियोंके लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, सेक्रेटरी श्री दिनेशकुमार गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी. एस. वशिष्ठ के मार्गदर्शन मेंकिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवंप्रार्थना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक एवं डॉ. पूनम रौतेला द्वारा प्राचार्य डॉ. सी. एस. वशिष्ठ का पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर डॉ.सी.एस. वशिष्ठ नेविद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें जीवन में समर्पण, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा मलिक ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के दृष्टिकोण मूल्यों एवं विभिन्न महाविद्यालय की गतिविधियों

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.