बालाजी पब्लिक स्कूल,फरीदाबाद में एचपीसीएल द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद । वंदना, बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय सत्य निष्ठा से समृद्धि रहा। इस कार्यक्रम में एच.पी.सी.एल. के रीजनल मैनेजर प्लास बरुआ और सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर अंकुर हजारीका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मैनेजमेंट टीम के सदस्य तरुण जी और श्री रविन्द्र जी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर समाजसेवी योगेश गौर, सुमित गौर और ओम साई गैस से संजय कुमार जी भी मौजूद रहे। इसी के साथ एच.पी.सी.एल. द्वारा विद्यालय में पर्यावरण बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें से पाँच बच्चों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इनमें कक्षा छठी ए से जस्सी, कक्षा छठी ए से पलक, कक्षा छठी बी से जस, कक्षा पांचवी सी से दृष्टि और कक्षा पांचवी ए से तनिष्का के चित्रों को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना सोबती एवं उप-प्रधानाचार्य श्री आशीष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सतर्कता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 9 की छात्रा सिमरन ने एल.पी.जी. क्या है, इसके महत्व और ऊर्जा के स्रोत के रूप में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। कक्षा 9 की ही छात्रा ऋषिका ने ग्लोबल वार्मिंग विषय पर भाषण दिया और कक्षा 6 के छात्र आर्यन ने पर्यावरण बचाओ विषय पर अपने विचार रखे।इसी के साथ एच.पी.सी.एल. द्वारा विद्यालय में पर्यावरण बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए एच.पी.सी.एल. के रीजनल मैनेजर श्री प्लास बरुआ ने कहा कि यह एक अद्भुत पहल है जो युवा कलाकारों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर प्रदान करती है और साथ ही अपनी चित्रकला के माध्यम से हमारे ग्रह की रक्षा का महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। इन चित्रों के माध्यम से छात्र हमें याद दिलाएंगे कि एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पृथ्वी की शुरुआत हम सभी से होती है। आइए रंगों को बोलने दें, रचनात्मकता को बहने दें और मिलकर अपनी धरती को रहने के लिए और बेहतर बनाएं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.