योग शिविर का भव्य समापन, जयपाल शास्त्री का तलवार भेंट कर अभिनंदन
फरीदाबाद। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में फीवा के सहयोग से जेड पार्क, सेक्टर-16 में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा शिविर का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने साधकों को योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पर्यावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें साधकों ने आहुति देकर नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सरदार कुलदीप साहनी, पार्षद अनिल नागर, रविंद्र मंगला एवं सरदार गुरमीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने योगाचार्य जयपाल शास्त्री को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
सभी अतिथियों का पटका एवं पुष्प चित्र भेंट कर स्वागत किया गया।शिविर की सुंदर व्यवस्थाओं में फीवा के सरदार गुरमीत सिंह, अंकुर सिंह, रविंद्र मंगला, संजय खट्टर, राकेश अग्रवाल, राजकुमार जिंदल, रिंकू, अनिल कपूर, गोरखनाथ एवं कृष्ण कुमार,रोहित दुआ,किशन दुआ ने सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान राजेश भाटी, अजीत भाटी,रवि तिवारी, बलवान सिंह सहित पतंजलि के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर की सफलता में हनुमान मंदिर कमेटी के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
