युवा शक्ति से ही विकसित बनेगा भारत : कृष्णपाल गुर्जर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कालेजों में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठित करने वाला ऐतिहासिक जन आंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से रखी गई विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में स्वस्थ, सशक्त और जागरूक युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के जरिए देश के लाखों युवाओं को ‘नशा मुक्त युवा’ बनकर खेलों के प्रति समर्पित होने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत के खेल इकोसिस्टम में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-प्रेमी राष्ट्र बनाने के विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मानव रचना यूनिवर्सिटी, नेहरू कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस पर मानव रचना यूनिवर्सिटी, नेहरू कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सेक्टर- 16 स्थित नेहरू कॉलेज में आयोजित खेलो इंडिया संवाद में नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी तथा अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में यूनिक ऑटो रबर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंदर गर्ग और फेंसिंग (तलवारबाजी) की स्थानीय खिलाड़ी पलक ‘गेस्ट ऑफ़ ऑनर’ के तौर पर मौजूद रहीं।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है और लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सबसे बड़ी ताकत है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि खेलों का महत्व केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। इस अवसर पर पैरालंपिक खिलाड़ी सिंहराज अधाना ने युवाओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा भी देते हैं। इस अवसर पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, डीआईओ विपिन गुप्ता, जिला युवा अधिकारी प्रियंका, एनआईएस-कोच और निशानेबाज मोनू कुमार, सहित अन्य कार्य गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।
