रैगिंग कानूनी अपराध व नैतिक अभिशाप है, इसे जड़ से मिटाए : डॉ. रवि हान्डा
हवन पूजन के साथ आईएमटी में हुआ नए सत्र का शुभारंभ
फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) में नए सत्र का शुभारम्भ हवन-पूजन के साथ किया गया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि सम्यक व्यक्तित्व निर्माण के लिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का समन्वय आवश्यक है। डॉ. रवि हान्डा ने रैगिंग को कानूनी अपराध व नैतिक अभिशाप बताते हुए कहा कि आईए हम सब मिलकर इसे जड़ से मिटाएँ। उन्होंने एंटी रैगिंग कमेटी के पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग के कानूनी व सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए।
एंटी रैगिंग कमेटी के प्रभारी डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि यद्यपि कि आई एम टी संस्थान परिसर ऐसे गैर-कानूनी व असामाजिक परम्परा से मुक्त है फिर भी सरकारी प्रावधानों के अनुरूप 19 अगस्त से 25 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा साथ ही गठित विभिन्न कमेटियां आगे भी तत्परता से क्रियाशील रहेगी। संस्थान की उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, एम बी ए विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू ढेम्बला, एम सी ए विभागाध्यक्ष डॉ.आर सी वर्मा, बी बी ए विभागाध्यक्ष डॉ. पुनम नागर, बी बी ए (ष्ट्ररू) विभागाध्यक्ष डॉ. गीता, बी सी ए विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा मित्तल, डॉ. रश्मिन कौर तथा डॉ. उर्विजा रैना ने संस्थान के नियमों तथा एंटी रैगिंग पर विस्तार से चर्चा किए। संस्थान के द्वारा आगामी दो सप्ताह तक पठन-पाठन के साथ-साथ संपूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु सेमिनार तथा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एंटी रैगिंग कमेटी के पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी, नए तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ विशेष रूप से उपस्थित हुए।
