निगम कर्मचारियों  ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, हड़ताल समापन का दिया आश्वासन

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच पहुँचकर एनआईटी 86 फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने लिया ज्ञापन मुख्यमंत्री से बात कर हड़ताल का समाधान निकलने का आश्वासन दिया।  आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह  बालगुहेर ने की मंच का संचालन सचिव महेंद्र कुडिय़ा ने किया मुख्य वक्ता के रूप में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर वायदा खिलाफ के आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों ने अब तय कर लिया है कि अब वह जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का पत्र  सरकार जारी नहीं कर देती व13 मई के समझौते को लागू नहीं करती तब तक हड़ताल को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं करेंगे संघ ने यह तय कर दिया है की 20 अगस्त से हरियाणा के सभी विधायकों को ज्ञापन दिए जाएंगे वह सरकार के मंत्रियों के आवास का भी घेराव कर संघ का  मांग पत्र दिया जाएगा उसके साथ पूरे प्रदेश के सभी मुख्य बाजारों में विरोध प्रदर्शन कर आम जनता से अपील करते हुए पर्चे वितरित किए जाएंगे हड़ताल के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बलबीर बालगुहेर ने कहा नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी पूरी मुस्तादी के साथ इस आंदोलन को लड़ रहा है दिन रात शहरों में पहरा देकर कूड़े की निगरानी कर रहा है

जब सरकार हमारी मांगो का समाधान नहीं करेगी तब तक हम शहर में से बिल्कुल भी कूड़ा नहीं उठने देंगे जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ ने हरियाणा की सभी आरडब्ल्यूए सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है  नेताओं ने सेक्टर 2 की आरडब्ल्यूए एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन न0 2462 के प्रधान जगदीश आधान, महासचिव वीरेंद्र डंगवाल, कोषाध्यक्ष ए पी त्यागी का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने संघ को पत्र लिखकर हड़ताल का समर्थन किया और फरीदाबाद की सभी संस्थाओं से हड़ताल का समर्थन करने की अपील की  नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि 21 अगस्त को बडख़ल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा को ज्ञापन दिया जाएगा एवं एनआईटी के मुख्य बाजार में जलूस निकाल पर्चे वितरित किए जाएंगे  आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया  कमला राज्य उपाध्यक्ष ,

राज्य सचिव अनूप चंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला सचिव कॉमरेड वीरेंदर डंगवाल जिला सचिव  जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान हृढ्ढञ्ज जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता  बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना आदि उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.