मुख्यमंत्री उडन दस्ता ने अधिक मिट्टी खुदाई करनी पाई जाने पर किया औचक निरीक्षण

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद ने सूचना के आधार पर सैक्टर-85 फरीदाबाद में बरलेरिया बीपी हॉम द्वारा हाई राईज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके लिए बिल्डर द्वारा बेसमेंट बनाने के लिए मिट्टी खुदाई की हुई हैं, लेकिन ली गई अनुमति से अधिक मिट्टी खुदाई करके सरकार के राजस्व का नुकसान किया जा रहा हैं। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा कोमल कुमार खनन निरीक्षक खनन विभाग की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।

मौके पर करीब 1.5 एकड जमीन में हाई राईज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। मौका पर साईट इंचार्ज हेमंत कुमार हाजिर मिला जिसने पूछताछ पर बतलाया कि इस स्थान पर करीब 19 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होना है जिसके लिए बेसमेंट बनाने के लिए मिट्टी खुदाई करने का ठेका राहुल अर्थ मूवर्स फर्म को दिया हुआ हैं। जिसके द्वारा ही खनन विभाग से अनुमति ली गई हैं। मौका पर राहुल निवासी भूपानी ने मौके पर हाजिर आकर बताया कि उसके द्वारा खनन विभाग से अनुमति ली हुई है पेश किये गये दस्तावेंजों का मिलान करने व भौतिक निरीक्षण करने पर करीब 11 हजार एमटी मिट्टी अधिक खुदाई करनी पाई गई। जिस संबंध में खनन निरीक्षक द्वारा बताया गया कि अधिक मिट्टी खुदाई के संबंध में त्रुटिकर्ता को नोटिस देकर जुर्माना निर्धारित किया जायेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.