किसानों तक सरकार की नीतियों का लाभ मिलना सुनिश्चित करे कार्यकर्ता : राजकुमार चाहर
राजू (जैजू) ठाकुर ने राजकुमार चाहर का पगड़ी बांधकर व ‘हल’ का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत
फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू) ठाकुर के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर से मुलाकात की। इस दौरान जैजू ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का सिख समाज की ओर से सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर तथा स्मृति चिन्ह के रुप में ‘हल’ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने राजू (जैजू) ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की और उन्हें दिशा निर्देश दिए कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएं गांव-गांव जाकर किसानों को लाभान्वित होने वाली नीतियों से अवगत करवाएं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो उन्नत भारत और उन्नत हरियाणा का सपना संजोया है, वह सही मायने में साकार हो सके। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू) ठाकुर ने श्री चाहर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में भाजपा किसान मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है और संगठन को मजबूत करने में भी कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहा। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला सचिव रेशम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, किसान सैल लीगल कॉर्डिनेटर जी.एस. छाबड़ा, किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनीत इत्यादि मौजूद रहे।
