राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक: रश्मि पंवार
एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा- निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व व ट्रेनिंग विंग इंचार्ज आदरणीय श्रीमती सोना यादव जी की देखरेख में पीजीटी बायोलॉजी एवं टीजीटी साइंस के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सोमवार से शुरू हो गया.
डाइट प्राध्यापक डॉक्टर ओमबीर यादव ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीजीटी बायोलॉजी के गुरुग्राम खंड से पीजीटी शिक्षकों को प्रथम बैच में शामिल किया गया है. टीजीटी साइंस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में फरुखनगर एवं पटौदी खंड के टीजीटी शिक्षकों को प्रथम बैच में शामिल किया गया है.
आज पीजीटी बायोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट प्राध्यापिका श्रीमती रश्मि पंवार जी ने “”राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप बायोलॉजी में शिक्षण”” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षकों को तैयार करना ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है.
यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों के आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसमें विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है.
श्रीमती बबीता सिरोही ने कोशिका के वर्गीकरण के बारे में विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया.
श्रीमती रेणुका सिंह ने वंशावली विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज जी, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान अरुण कुमार राघव जी, श्रीमान मुकेश कुमार शर्मा एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग है
