कांवड़ सेवा शिविर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, कांवडिय़़ों को बांटा प्रसाद
फरीदाबाद। सेक्टर-29 नहर पुल पर ओल्ड फरीदाबाद की ओर से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवडयि़ों के ठहरने, खाने-पीने तथा चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में कांवडयि़ों की सेवा के लिए सेवादार लगातार जुटे हुए हैं। सोमवार को शिविर में रिन्कू यादव, बाबा कौशिक, सेवादार टेकचन्द्र नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), धीरज वधवा, पिंटू सैनी, प्रेमवीर सिंह रावत, वीरू प्रधान एवं पंडित अमरनाथ जी ने कांवडयि़ों के साथ बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत सभी ने कांवडयि़ों को प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। इस अवसर पर सेवादार टेकचन्द्र नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) ने शिविर में पहुंचे कांवडयि़ों से बातचीत कर उनकी यात्रा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने पैदल यात्रा के दौरान पैरों में परेशानी झेल रहे कुछ कांवडयि़ों का उपचार भी कराया। टेकचन्द्र नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) ने कहा कि कांवडयि़े भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ कठिन यात्रा कर रहे हैं। उनकी सेवा करना मानवता के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांवडयि़ों के आराम, भोजन और चिकित्सा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। धीरज वधवा,पिंटू सैनी,रिन्कू यादव और बाबा कौशिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवडयि़ों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से कांवडयि़ों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
