फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर को किडनैप करके कर 4600 रुपए सहित दूसरे सामान की लूट करने वाले 2 डिलीवरी ब्वॉय को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब 26-27 जुलाई की रात को पीड़ित अपनी कार से घर जा रहा था।
रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह टॉयलेट के लिए रूका था। इस मामले में ACP क्राइम अमन यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
ऑफिस बंद करके घर लौट रहा था
पुलिस ने बताया कि भारत कॉलोनी का रहने वाला अमरेश पाठक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 26-27 जुलाई की रात को वह ऑफिस बंद करके अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से घर के लिए लौट रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह टॉयलेट के लिए रूका था। इसी दौरान पहले वहां पर मौजूद तीन युवकों ने उसको पकड़ कर कार की पिछली सीट पर बैठा लिया।
