फरीदाबाद के गांव खेड़ी में चाचा की बेटी के साथ कथित बदतमीजी का बदला लेने के लिए दो युवक, एक छात्र के घर पहुंच गए। पहले छात्र के साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसके घर पर फायरिंग कर परिवार को डराने की कोशिश की गई।
फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने घर के सदस्यों को धमकी भी दी कि यदि दोबारा इस तरह की हरकत की गई तो अगली बार सीधे गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों बदमाशी दिखाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
