धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व : डॉ राजेश भाटिया

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न

फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में मुहूरत संपन्न। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। हर वर्ष की भांति इस बार में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए मुहूरत किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए यह पर्व पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। उन्होनेे कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से संजाया जाएगा और सुंदर सुंदर झांकियां बनाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को साक्षात मथुरा-वृंदावन के दर्शन की अभिभूति यहां हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में आये हुए मुख्यातिथि के रुप में आए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का प्रधान राजेश भाटिया ने स्वागत किया। श्री वोहरा ने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर हर पर्व को धूमधाम से मनाता है और जन्माष्टमी पर्व भी इस बार और बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर सुरेंदर गेरा,  बब्बू भाटिया, रवि कपूर, परविंदर सिंह, विपिन भाटिया, इन्दर चावला, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, राकेश कुमार (रक्कू), रविंद्र गुलाटी, भरत कपूर, आशीष अरोड़ा, मुकुल कपूर, सौरभ रतडा, अमित कपूर, अमित नरुला, प्रीतम भाटिया, अजय शर्मा, प्रदीप भाटिया व अन्य गनमान्ये लोग उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.