राष्ट्रीय राजपूत परिषद ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर तिलक राज चौहान, संरक्षक के.एस. भाटी एवं डी.के. चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गजेन्द्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजपाल भूरा सरपंच एवं देवेन्द्र सिंह राणा, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर.के. राणा, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी धीर सिंह चौहान, पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रभारी वशिष्ठ सिंह, सम्मानित सदस्य नरेश चौहान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश सेंगर सहित राजपूत समाज के अनेक गणमान्य साथी एवं ग्राम चांदपुर के सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके उपस्थित जनों ने वृक्षारोपण किया और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण के अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही शुद्ध किया जा सकता है इसलिए हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि हम सभी इस मानसून सीजन में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प ले।
