समाज की सेवा का व्रत लेने वाले चला रहे देश और हरियाणा की सरकार : राजेश नागर
- मंत्री राजेश नागर ने किया विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव भैंसरावली में लाखों के विकास कार्य का लोकार्पण
फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर ने आज भैंसरावली गांव में 48 लाख की लागत से हुए विकास कार्य जनता को समर्पित किए। उन्होंने यहां आयोजित लोकार्पण समारोह में गांव के बुजुर्गों के हाथ नारियल फुडवाए।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज देश और हरियाणा की सरकार सेवा का व्रत लेने वालों के हाथों में है। भाजपा की सरकारों ने न केवल पूर्व की सरकारों द्वारा बनाए गड्ढों को भरा बल्कि नई सड़कों का निर्माण भी किया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज देश और हरियाणा की सरकार सेवा का व्रत लेने वालों के हाथों में है। भाजपा की सरकारों ने न केवल पूर्व की सरकारों द्वारा बनाए गड्ढों को भरा बल्कि नई सड़कों का निर्माण भी किया।
नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है। यही कारण है कि आज तक भारत में कितनी सरकारें आई गई लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में सड़कों पर सबसे ज्यादा काम हुआ है । जिससे आज पूरा देश हर आदमी की पहुंच में हो गया है। 10-10 घंटे का रास्ता दो-दो घंटे में पूरा हो रहा है। आज देश तरक्की कर रहा है।
यह भी पढ़ें
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी भरपूर विकास कार्य हो रहे हैं। यहां सड़क, पानी, बिजली के रास्ते से होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरीकरण पहुंच रहे हैं। जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। नागर ने कहा कि मैं आपका भाई, बेटा हूं और पहले की तरह आपकी सेवा में हाजिर हूं।
इस अवसर पर अधिकारी ने बताया कि इन विकास कार्यों में गांव के बारात घर में टीन शेड, बाउंड्री, छत, मंदिर की परिक्रमा मार्ग आदि कार्य शामिल थे। इनके निर्माण पर करीब 48 लाख की लागत आई है। इस अवसर सरपंच आरती देवी, विक्रम सरपंच तिगांव, तेज सिंह अधाना सरपंच, राम सिंह नेताजी महमदपुर, मनोज, शेरू, तेज सिंह, कंचन भाटी, राजवीर, मेंबर अमित, मनोज, राजकुमार, महेंद्र पंडित, धर्मपाल, धीरज, टेकचंद, रणबीर, मास्टर प्रदीप, राजेंद्र नंबरदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
