क्षेत्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीवा पब्लिक स्कूल का परचम, तीन तीरंदाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
इनमें होली हार्ट प्रेसिडेंसी स्कूल, बी.एस.के.बी. मलवा स्कूल, कैंडल स्कूल, द ब्रिटिश को-एड हाई स्कूल, असम्प्शन कॉन्वेंट स्कूल, यादविन्द्र पब्लिक स्कूल, विज़डम स्कूल, स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल तथा श्रीराम ग्लोबल स्कूल एवं मातृ किरण हाई स्कूल जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय शामिल थे। कड़े मुकाबले के बीच जीवा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई और विद्यालय के साथ-साथ पूरे फरीदाबाद का गौरव भी बढ़ाया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में दृष्टिका सिंह (कक्षा 8A) ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में आरुष चंदीला (कक्षा 10A) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-17 बालिका वर्ग में नैनिका सिंह (कक्षा 9C) ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दृष्टिका सिंह, आरुष चंदीला एवं नैनिका सिंह का चयन आगामी सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (CISCE National Archery Championship) के लिए हुआ है। यह चयन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।
अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के ये होनहार तीरंदाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, फरीदाबाद तथा प्रदेश का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
