आरडब्ल्यूए एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में हुआ वृक्षारोपण का आयोजन
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद 1 के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का आयोजन वाल्मीकि पार्क, महावीर नगर, ओल्ड फरीदाबाद में किया गया। यह अभियान क्लब के प्रधान अनिल बहल,रोटेरियन वीरेंद्र मेहता,राजन गेरा और आरडब्लूए के प्रधान चरणसिंह सैनी,सचिव योगेश चावला,कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा,टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान), पार्षद शैफाली सिंगला, पूर्व पार्षद पार्षद सचिन शर्मा,चुन्नी लाल चोपड़ा,दिनेश छाबड़ा,रवि खन्ना,करण सिंगला,राजेश तनेजा,अनिल गुप्ता एडवोकेट,शिवराम पंडित,केडी शर्मा,पिंटू सैनी,सतपाल चौधरी,टीटू मटके वाला,रमेश मेहता,कुमारी माधवी हंस(स्पेशल अचीवर्स चेयरपर्सन), चन्दर दुग्गल,प्रेमवीर सिंह,धीरज वधवा,अनिल वर्मा,पंडित धीरज शास्त्री,दीपक गुप्ता,कमल नन्द्राजोग के सौजन्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम शहर में मानसून के दौरान चल रहे हरित अभियान को भी मजबूती देगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की गई है। रोटरी क्लब के प्रधान अनिल बहल ने कहा कि एक पेड़ अनेक जीवनों का आधार होता है। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढयि़ों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर चेयरपर्सन कुमारी माधवी हंस स्पेशल अचीवर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान) ने कहा कि हर व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो शहर को हराभरा बनाने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन के प्रति भी समाज को जागरूक करना है।
