विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत हुआ पौधारोपण

फरीदाबाद। विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित मिशन 50,000 वृक्ष एवं सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0 अभियान के अंतर्गत आज हैबिटैट सोसाइटी , सेक्टर-78, ग्रेटर फरीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान ट्री मैन एस.एस. बांगा के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके पर्यावरण संरक्षण के विजऩ और प्रेरणा से समाज के विभिन्न वर्ग बड़ी संख्या में इस हरित अभियान से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में हैबिटैट सोसाइटी के प्रेसिडेंट सिद्धार्थ पांडे, सुरेश कुमार एवं सोसाइटी के सभी सम्मानित सदस्यों ने नीम, पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, शीशम एवं आम सहित विभिन्न पर्यावरण एवं औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में अपना योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर कहा गया कि एक वृक्ष केवल आज का पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। इसी सोच के साथ विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का मिशन 50,000 वृक्ष केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण, देखभाल और दीर्घकालिक निगरानी पर भी समान रूप से कार्य कर रहा है। विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से ट्री एम्बुलेंस , पौधों की देखभाल, संरक्षण एवं जन-जागरूकता जैसे अभियानों के माध्यम से हरित फरीदाबाद के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। एक वृक्ष आज, हरित भविष्य कल के संदेश के साथ संस्था ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुडक़र पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.