पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य : रामरतन नर्वत
फरीदाबाद , “पयार्वरण को बचाने के लिए पेड़ तापमान को कंट्रोल करते हैं
पहाड़ो मे जड़ों से मिट्टी बंधी रहती है, बाढ़ और भूस्खलन रुकते हैं। बारिश का पानी धीरे-धीरे जमीन में जाता है, भूजल रिचार्ज होता है यह बात सोशल जस्टिस फाउंडेशन के अध्यक्ष रामरतन नरवत ने लैंसडाउन उत्तराखंड में आयोजित पौधारोपण व पौधा वितरित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पेड़ धूल, धुआं, भारी धातुएं हवा से छान लेते हैं। पत्तियों पर धूल जमती है, बारिश में धुलकर चली जाती है।
पक्षी, कीड़े, गिलहरी, बंदर… हजारों जीव पेड़ों पर निर्भर हैं।
पेड़ बादल बनाने में मदद करते है ।उन्होंने कहा कि इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है ।जोगिंदर वर्मा ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए हमे सभी को प्रण लेना चाहिए कि पौधारोपण ज़्यादा से ज़्यादा करना है जिससे वायु शुद्ध हो और वातावरण में प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके। इस अवसर पर पिलकन ,अशोका , जामुन , तुलसी,सहजन आदि के दर्जनों पौधे लगाए। पौधा से हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। कार्यक्रम में सोशल जस्टिस फ़ाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी सचिन अत्री, अशोक भगत, रमेश चौधरी, जोगिंदर वर्मा, बीएम शर्मा मौजूद थे।
