अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में ESIC अस्पताल सेक्टर-2बल्लभगढ़,फरीदाबाद द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बल्लभगढ़ । अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में कॉलेज की एनएसएस, यूथ रेड क्रास,एंटी नारकोटिक सेल की इकाइयों के द्वारा ESIC अस्पताल सेक्टर-2बल्लभगढ़,फरीदाबाद के सहयोग से शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता का उद्देश्य “पहला सुख निरोगी काया ” कथन को सत्यापित करना व कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है l
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने कॉलेज के 55 शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों को रक्तचाप, रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), वजन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया व दवाइयाँ वितरित की । चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ० सी०एस० वशिष्ठ ने ESIC अस्पताल से आईं डॉ० रितु रानी व उनकी सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
इस अवसर पर शिविर संयोजक डॉ० रामचंद्र, डॉ० रेखा सैन, डॉ० जयपाल सिंह, एनएसएस की कार्यक्रम संयोजिका डॉ० प्रियंका सहरावत, डॉ० दीपमाला, मैडम पूनम शर्मा, रेडक्रास के काउंसलर सुभाष, पूजा, लवकेश व वरिष्ठ प्रवक्तागण उपस्थित रहे l
