भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति : डा. अर्चना गुप्ता
भाजपा नेता पंकज सिंगला ने की प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात, बुक्का भेंट कर किया स्वागत
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पंकज सिंगला ने भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। पंकज सिंगला ने इस दौरान भाजपा संगठन को लेकर श्रीमती गुप्ता से विचार विमर्श किया और मौजूदा राजनैतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मौके पर हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति और आधार है, कार्यकर्ताओं की इसी मेहनत के दम पर केंद्र और हरियाणा में शासित भाजपा सरकारें लोगों की सेवा कर रही है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के पीछे कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और निष्ठा है।
कार्यकर्ताओं के पसीने और जनआशीर्वाद के बल पर ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने का कार्य करें। पंकज सिंगला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी क्योंकि डॉ. अर्चना गुप्ता लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहकर कार्य करती रही हैं तथा उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कर रहे है।
