पंचायत स्तर पर बेहतर कार्याे के लिए सरपंच सूरजपाल भूरा हुए सम्मानित

फरीदाबाद। श्रीनगर में सेवा से समृद्धि – पंचायत लीड सर्विस डिलीवरी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सरपंच सूरजपाल भूरा को उत्कृष्ट जनसेवा एवं पंचायत स्तर पर बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों का है तथा इससे जनसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ी है। उन्होंने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि सूरजपाल भूरा गांव चांदपुर के सरपंच है और फरीदाबाद सरपंच एसो. के प्रधान भी है। श्रीनगर में हुए मिले सम्मान पर शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे गांव चांदपुर और फरीदाबाद की जनता के लिए हर्ष का विषय बताया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.