योग को बनाएँ जीवन का अभिन्न हिस्सा : डॉ. रवि हान्डा

फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँ, योग से स्वस्थ्य तन तथा संतुलित मन बनेगा। डॉ. हान्डा ने जीवन में योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा किए। उन्होंने प्राध्यापकों से कहा कि छात्र-छात्राओं को योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करें, स्वयं भी नित्य नियमित योग व प्राणायाम करें।  संस्थान की उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, कार्यक्रम संयोजक डॉ.आर एन सिंह, आई एल आर के प्राचार्य डॉ. पी के सिंह, सेन्ट पीटर इन्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. अरूणा विश्वास, डॉ. मीनू ढेम्बला, डॉ. पुनम, डॉ. गीता, उर्विजा रैना, डॉ. आर सी वर्मा, डॉ. रामदेव सिंह,  डॉ. रश्मिन कौर, डॉ. रिम्पल धमीजा सहित आई एम टी, आई एल आर तथा सेन्ट पीटर परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़चढक़र हिस्सा लिए। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक प्रवीण बांकुरा ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका आदि योग व प्राणायाम क्रियाओं का प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों से अभ्यास कराए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.