प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता, कैली धाम में किए दर्शन

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, कैली धाम पहुंचकर सालासर बालाजी, खाटू श्याम जी एवं अन्य देवस्थलों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के संरक्षक मंडल एवं वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्प भेंट कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में संरक्षक मंडल एवं वरिष्ठ सदस्य वी.एस. चौधरी, अरुण बजाज, गौतम चौधरी, पवन वशिष्ठ, प्रधान ललित गर्ग योगेश तिवारी मुन्ना भैया, मदन गोपाल बंसल,

संजीव चौमाल, अशोक शर्मा सहित मंदिर के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंदिर परिसर में व्याप्त स्वच्छता, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए मंदिर प्रबंधन एवं सभी श्रद्धालुओं को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव का संदेश देने वाले स्थान हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान श्री हनुमान जी, सालासर बालाजी एवं खाटू श्याम जी के चरणों में हरियाणा की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गईं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.