कृष्णपाल गुर्जर ने भेंट की डा.एस.एस. बंसल को सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकें

एसएसबी हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का डा. बंसल ने किया स्वागत

फरीदाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 वर्षाे की उपलब्धियों का भाजपा नेता व कार्यकर्ता जन-जन में प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर नीलम फ्लाईओवर स्थित एसएसबी हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के सीएमडी एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एस.एस. बंसल को सरकार के 12 सालों की उपलब्धियों की पुस्तकें भेंट की। इस दौरान एसएसबी हॉस्पिटल के सीएमडी एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एस.एस. बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सीमा बंसल व हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सिद्धांत बंसल सहित अन्य डाक्टरों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सालों के सफल कार्यकाल पर उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर डा. एस.एस. बंसल ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश को निरंतर सफलताओं की ओर अग्रसर कर रहे है वहीं फरीदाबाद में केद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व में यह जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, पिछले 12 सालों में यह जिला विकास के मामले में हरियाणा का सबसे अव्वल जिला बनकर उभरा है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी केंद्र व प्रदेश सरकारें ऐसे ही जनहित के कार्य करके लोगों के लाभान्वित करती रहेंगी। इस मौके पर मुख्य रुप से बडखल के विधायक धनेश अदलखा व अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.