भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने स्वयं रक्त दान करके रक्तदाताओं का बढ़ाया मनोबल
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर, रक्तदान के प्रति जागरुकता करने वाली संस्थाएं व रक्तदाता सम्मानित -जिला रेड क्रॉस सोसायटी में किया गया सम्मानित
गुरुग्राम। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व महासचिव सुनील कुमार के दिशा निर्देशन तथा उपायुक्त गुरुग्राम उत्तम सिंह व अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान करने वाले लोगों, शिविर लगाने वाली समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
चंदन नगर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। इस वर्ष के वल्र्ड ब्लड डोनर डे की थीम है-वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी गिव ब्लड सेव लाइव्स के अवसर पर अपने संबोधन में अंकुश मिगलानी ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में काम कर रही सभी संस्थाएं और व्यक्तिगत ब्लड डोनेट करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। किसी का जीवन बचाने के लिए वे अपना रक्त तक दान करते हैं, यह अपने आप में बहुत बड़ा पवित्र कार्य है। इस काम में हमें सदैव आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कोई इनसे प्रेरणा ले सकता है।
रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर अधिक से अधिक रक्तदान कराने पर हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बहुत सी संस्थाएं और रक्तदाता रेड क्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर काम करते हैं। चाहे किसी भी तरह की समस्या हो, सभी मिलकर जनसेवा में जुट जाते हैं। रक्तदान के लिए विशेष आभार है सभी संस्थाओं का। क्योंकि संस्थाओं और रक्तदाताओं के सहयोग के बिना रक्तदान की मुहिम को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। सभी के सहयोग से ही हम इस काम को पूरा कर पाते हैं। मरीजों का जीवन बचाने में अपना रक्त दान करने वाले सभी रक्तदाताओं का रेडक्रॉस सोसायटी सदैव आभारी है।
इस अवसर पर सचिव विकास ने मुख्य अतिथि अंकुश मिगलानी को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
सचिव विकास कुमार ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है जिसमें लगभग 400 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विश्व रक्तदाता के अवसर पर आज रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अंकुश मिलन मिगलानी एवं सचिव विकास कुमार ने सर्वप्रथम रक्तदान कर मतदाताओं का मनोबल बढ़ाया इस अवसर पर 20 मिनट एकत्रित कर किया जिसमें प्राथमिक चिकित्सा प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर मिगलानी द्वारा सभी फस्र्ट एड लेक्चरर की बैठक भी ली और उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी सेवा की भावना के साथ काम करती है। सभी की भावना यही होनी चाहिए कि हमें दूसरों को अच्छी सेवा देकर समाज को सुधारने का काम करना है।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी व कार्यक्रम संचालक जतिन शर्मा, पेटर्न शिल्पा रैना, अतुल कुमार पाराशर, आकांक्षा, कुणाल मंगला एवं फस्र्ट एड लेक्चरर रमेश, कविता सरकार, विक्रम भटनागर, रोहिताश शर्मा, नीलम, नितिन पंचाल, तरुण, हरफूल सैनी व टीबी प्रोजेक्ट से रोहिताश शर्मा, वनिता पीटर, सुषमा तथा टीआई प्रोजेक्ट से संगीता, जगदीश राठी, भीम सिंह, सरोज, कमला, विकास, जय भगवान आदि ने विशेष सहयोग किया.
