ज्वाइंट कमिश्रर ने लिया सीवर,नालियों और नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण जारी

बडख़ल और एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभा एरिया में अधिकारियों ने किया दौरा

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आने वाले बरसात के दिनों में लोगों को बरसाती पानी से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।निगम आयुक्त ने सभी वार्डों में सीवर नाले और स्टॉर्म वाटर लाइन जैसे कार्यों के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में जाकर कार्य का जायजा लें और बरसात से पहले नाले नालियों सीवर लाइन की सफाई का कार्य करवाना सुनिश्चित  करें।

इसी कड़ी में आज भी  जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह ने बूढ़ेना सहित कई स्थानों का दौरा किया और जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव ने सेक्टर 21 और उसके आसपास के एनआईटी और बडख़ल क्षेत्र का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने इंजिनियर विंग को निर्देश दिए कि नालों की सफाई और स्टॉर्म वाटर लाइन की सही तरीके से सफाई का कार्य होना चाहिए। इसके अलावा बल्लभगढ़ के जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया ने एफएमडीए के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट निरीक्षण किया।

नगर निगम का उद्देश्य बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने देना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। नगर निगम द्वारा शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्टॉर्म वाटर ड्रेनों एवं लाइनों की नियमित सफाई कराई जा रही हैताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.