एसआईआर की आड़ में विपक्ष की वोटों को काटने का प्रयास कर भाजपा : बलजीत कौशिक

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में बूथ प्रबंधन व संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा

फरीदाबाद।  जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक में पार्टी संगठन को ग्रास रूट पर मजबूत करने  के साथ-साथ एसआईआर (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण), बूथ प्रबंधन को मजबूती पर बल दिया। वहीं नेहरू कालोनी में नगर निगम द्वारा की गई तोडफ़ोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के प्रधान महासचिव अशोक रावल ने की।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने क्रम वाइज अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक को अवगत करवाया और जन समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने की बात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर भाजपा सरकार द्वारा कराई जा रही एसआईआर को लेकर सजग रहे। ध्यान रहे कि कोई भी एक भी असली वोट कटने न पाए। गलत वोट कोई जोडऩे न दिया जाए। अगर आपके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला आता है तो उसका पुरजोर विरोध करें क्योंकि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से एसआईआर की आड़ में विपक्ष की वोटों को काटने का प्रयास कर रही है।

जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करें। जिन जिला पदाधिकारियों की ब्लॉक कांग्रेस वाईज प्रभारी बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। वह अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में सबमिट करें। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं आज कांग्रेस जनों से रखी है। प्रशासन स्तर की समस्याओं को अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। पार्टी संबंधित मामलों को कांग्रेस हाईकमान व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अन्य के अलावा प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, राकेश तंवर, विनोद कौशिक, वेदप्रकाश यादव, रेनू चौहान, तिलक नागर, अशोक रावल, डा. सौरभ, मास्टर ऋषिपाल, गौरव ढींगड़ा, सुनीता फागना, संजय सोलंकी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.