12 वर्षों में मोदी सरकार ने रचा सेवा और सुशासन का स्वर्णिम अध्याय : कृष्णपाल गुर्जर
भाजपा बडखल विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी, बडख़ल विधानसभा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि यह कालखंड सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को समर्पित रहा है। मोदी सरकार का यह कालखंड भारत के स्वर्णिम परिवर्तन का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है तथा विकसित भारत के संकल्प की दिशा में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कृष्णपाल गुर्जर ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्यवाही और सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने जैसे कदमों ने देश की एकता और अखंडता को नई मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है तथा वैश्विक मंचों पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र स्थित विधायक सेवा केंद्र पर विधायक धनेश अद्लक्खा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित रहे। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना,
डिजिटल क्रांति और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और हवाई संपर्क के विस्तार ने विकास को नई गति दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जनधन योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों गरीब परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएँ तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बडख़ल के विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ प्रदेश निरंतर प्रगति और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यवस्था बदलने का कार्य किया है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नतृत्व में सरकार के 12 साल विश्वास,विकास और जन कल्याण को समर्पित हैं और इसी कड़ी में 5 जून से जुलाई तक वृक्षारोपण किया जाएगा, 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा,स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं के निमित कैंप, योजनाओं पर प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन बैठकें, चित्रकला प्रतियोगिताएं, 21 जून योग दिवस पर कार्यक्रम, 23 जून डॉ.श्यामा प्रसाद बलिदान दिवस इत्यादि कार्यक्रम जिले, मंडल एवं बूथ बूथ स्तर तक किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित, अनुशासित और सेवा भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत निरंतर मजबूत हो रहा है।
कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी की नीतियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। सरकार और संगठन के समन्वित प्रयासों से ही समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान संभव है और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष धरम वीर भड़ाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल. जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, भारती भाकुनी, पार्षद सुमन बाला, जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।
