अभियान पर्यावरण के प्रति नई चेतना और जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य : पंकज पूजन रामपाल
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान आज जन-आंदोलन का विशाल स्वरुप धारण कर चुका है। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का एक सशक्त संकल्प बन गया है। उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल ने देशभर में पर्यावरण के प्रति नई चेतना और जिम्मेदारी का भाव जागृत किया है। वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है। श्री रामपाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच एक पेड़ मां के नाम अभियान हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बना है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने एचएसवीपी भूमि सेक्टर 15 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेरित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, चौधरी प्रवीण गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, पार्षद व उपाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना,मदान पुजारा व अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे और इसी कड़ी में भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग फरीदाबाद के जिला संयोजक ललित भारद्वाज के संयोजन में तिगांव स्टेडियम के पास व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में 250 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। यह पौधरोपण अभियान विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, लगभग 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपस्थित सभी सरपंचों व ग्रामीण लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर नरेन्द्र वत्स एवं विशिष्ठ अथिति विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार एस.एस बांगा, तिगांव मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान व सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल भूरा,सरपंच वेद प्रकाश अधाना,बिजेन्द्र शर्मा मुख्य तौर पर रहे।
पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेते हुए पौधरोपण किया है। जिले के हर मंडल में मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पौधारोपण किया और यह अभियान लगातार जारी रहेगा । भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया और समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान से जुडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा, धर्मवीर भड़ाना, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, राज मदान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
