फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने संयुक्त रूप से सुरक्षित स्थान पर अशोक के वृक्ष लगाए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा ने कहा कि हमसब को मिल कर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की तत्काल आवश्यकता है। डॉ0 रवि हांडा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संस्थान अपने पर्यावरण प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापक अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को निभाएगा।
यह भी पढ़ें
