फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियाक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक

क्लीनिक द्वारा नियमित डिवाइस मॉनीटरिंग, बैटरी मूल्यांकन, गति मूल्यांकन मूल्यांकन और विशेषज्ञ समर्थित कार्डियाक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी

फरीदाबाद : फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने विस्तृत कार्डियाक केयर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए, एक समर्पित पेसमेकर क्लीनिक का शुभारंभ किया है जहां इंस्पांटेड कार्डियाक डिवाइसों की नियमित मॉनीटरिंग के अलावा समय-समय पर मूल्यांकन तथा डिवाइसों की कार्य-प्रणाली की भी जांच की जाएगी। इस क्लीनिक में अस्पताल के कार्डियाक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट्स के साथ परामर्श, पेसमेकर जांच, डिवाइस प्रोग्रामिंग और फौलो-अप रिदम एसेस्मेंट तथा बेहतर एवं सेहतमंद जीवन के लिए व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। पेसमेकर क्लीनिक हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को अपराह्न 3.00 बजे से 4.00 बजे तक तथा हर महीने के चौथे शनिवार को सवेरे 11.00 बजे से कार्यरत रहेगा, और मरीजों को अपने हृदय की सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ डिवाइस संबंधी किसी भी गड़बड़ी की वजह से पैदा होने वाली जटिलताओं से भी बचाएगा।

हालांकि पेसमेकर लगाना अक्सर जीवनरक्षक प्रक्रिया साबित होती है, लेकिन कई मरीज इसे लगवाने के बाद नियमित रूप से जांच करवाने या फौलो-अप करवाने में लापरवाही बरतते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पेसमेकर की समय-समय पर जांच होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह डिवाइस सही तरीके से काम कर रही है, बैटरी की स्थिति सही है, और ऐसी कोई असामान्यता या गड़बड़ी तो उत्पन्न नहीं हुई है जिसकी ओर तत्काल ध्यान देना जरूरी है। यह नया क्लीनिक मरीजों की देखभाल से जुड़े इस महत्वपूर्ण पहलू पर ध्यान देगा।

क्लीनिक में पेसमेकर पूछताछ प्रणालियों के अलावा इंटरवेंशनल सपोर्ट उपकरण, ईसीजी सेवाओं, तथा चुंबक-आधारित डिवाइस मूल्यांकन टूल्स को उपलब्ध कराया गया है जो इंप्लांटेड कार्डियाक डिवाइसों के विस्तृत मूल्यांकन एवं प्रबंधन में मददगार होंगे।

इस पहल के बारे में, डॉ संजय कुमार, सीनियर डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “पेसमेकर इंप्लांटेशन एक बार में पूरी होने वाली उपचार प्रक्रिया नहीं है। इसके मामले में समय-समय पर फौलो-अप करवाना जरूरी होता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिवाइस प्रभावी और सुरक्षित तरीके से काम कर रही है। इस समर्पित क्लीनिक के माध्यम से, हम उन मरीजों के लिए व्यवस्थित और विशेषज्ञ देखभाल की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना चाहते हैं जिन्होंने पेसमेकर लगवाया है।”

डॉ कमल गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “नियमित रूप से पेसमेकर की जांच करवाने से बैटरी की स्थिति के बारे में अग्रिम रूप से जानकारी मिलती है जिससे यह तय किया जा सकता है कि इसे कब बदलने की जरूरत है। इसका एक बड़ा फायदा यह होता है कि मरीज के स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से बचा जा सकता है और उन्हें बेराकटोक कार्डियाक सपोर्ट मिलता रहता है।”

पेसमेकर क्लीनिक से मिलने वाले लाभ के बारे में और जानकारी देते हुए, डॉ अमित मदान, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “आधुनिक पेसमेकर हृदय की असामान्य और जीवनघातक साबित होने वाली अनियमित धड़कनों का पता लगा सकते हैं। नियमित जांच के दौरान, इस प्रकार की जानकारी मिलने से समय पर मेडिकल सहायता प्रदान करने और दवाओं में आवश्यकतानुसार बदलाव करना आसान होता है, जिससे मरीजों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।”

डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “इस समर्पित पेसमेकर क्लीनिक से बड़ी संख्या में हृदय रोगियों को लाभ मिलने की संभावना है और उन्हें समय-समय पर डिवाइस की जांच, असामान्य धड़कनों का शीघ्र पता लगाने, बैटरी-लाइफ मूल्यांकन, तथा व्यक्तिगत उपचार संबंधी परामर्श सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस पहल ने प्रीवेंटिव कार्डियाक केयर, मरीजों की सुरक्षा तथा इंप्लांटेड कार्डियाक डिवाइसों के साथ जीवन बिता रहे लोगों की लाइफ क्वालिटी में सुधार के मामले में फोर्टिस हॉस्पीटल की प्रतिबद्धता दोहरायी है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.